चित्रगुप्त मंदिर में हुई कलम, दवात की पूजन
होशंगाबाद| होली की भाईदूज पूजा पर बुधवार काे चित्रगुप्त मंदिर कोरी घाट पर चित्रांष बंधुओं द्वारा भगवान श्री चित्रगुप्त एवं कलम दवात की पूजा का आयोजन किया गया। भगवान श्रीचित्रगुप्त का अभिषेक कर समस्त सामाजिक बंधुओं ने कथा का श्रवण किया। तत्पश्चात हवन एवं कलम दवात की पूजा कर वर्ष भर का लेखा जोखा भगवान के समक्ष रखा गया। इस अवसर पर समाज के शैलेन्द्रनाथ श्रीवास्तव, चन्द्रशेखर श्रीवास्तव, पवन सक्सेना, सुरेश सक्सेना, अजय निगम, राजेश कुलश्रेष्ठ, सौरभ सक्सेना, अनुजा श्रीवास्तव, जयबाला निगम, मीनाक्षी निगम, विजयश्री निगम, चित्रांष एवं भगिनी उपस्थित रहे।