यादव समाज का भारत के विकास में सर्वाधिक योगदान: योगेन्द्रसिंह
यादव महासभा का प्रांतीय अधिवेशन शुक्रवार को भोपाल में मुख्यमंत्री कमलनाथ की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कृषि मंत्री सचिन यादव, कैबिनेट मंत्री हर्ष यादव सहित समाज के विशिष्ट व्यक्ति उपस्थित थे। सिवनीमालवा निवासी यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्रसिंह मंडलोई ने मंच से कहा की मुख्यमंत्री कमलनाथ ने 2 एकड़ जमीन समाज को दी है। जिसमें भोपाल में यादव समाज का मांगलिक भवन बच्चों के रहने के लिए छात्रावास बनेगा। जिसमें समाज के गरीब वर्ग के बच्चे रहकर पढ़ाई कर सकें। यादव समाज का भारतवर्ष के विकास और पशुधन के संग्रहण में विशेष योगदान रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस अवसर पर कहा कि समाज सेवा में यादव समाज हमेशा ही आगे रही है और सामाजिक लोगों द्वारा जो धर्मशाला और हॉस्टल के लिए पहल की गई है, उसमें मैं हर संभव मदद करूंगा। आयोजन में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव केबिनेट मंत्री हर्ष यादव, सचिन यादव, लखन सिंह यादव, सागर के पूर्व सांसद लक्ष्मीनारायण यादव, यादव महासभा के प्रधान महासचिव दामोदर यादव, इंदौर विकास निगम के हरिनारायण यादव, पूर्वमंत्री भगवान सिंग यादव, भोपाल विधायक कृष्णा गोर, मृगेंद्र सिंह मंडलोई, संदेश यादव, मोनू यादव, सुमित यादव, गजेंद्र यादव, सुनील यादव, सुरेश यादव, नर्मदा प्रसाद यादव, रोहित यादव, सुमित यादव, सोमू मंडलोई, अमित यादव, वसंत चौहान, सहित सिवनी मालवा से सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।