युवक ने बालक के साथ किया अप्राकृतिक कृत्य
सिवनीमालवा | ग्राम लोखरतलाई में एक युवक ने एक 12 वर्षीय बालक के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी शंकरलाल ठाकुर ने बताया लोखरतलाई निवासी अजय (23) ने गांव में रहने वाले एक 12 वर्षीय बालक को गाय भगाने का कहकर खेत में ले गया और अप्राकृतिक कृत्य किया। बालक ने घर आकर परिजनों को घटना बताई। परिजन थाने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।