- Hindi News
- Local
- Mp
- Hoshangabad
- Itarsi News Mp News Young Warrior Club Defeated Jaihind Club By 63 Runs And Giar Xi Defeated Target Club By 23 Runs
यंग वाॅरियर क्लब ने जयहिंद क्लब काे 63 रन अाैर जीअार इलेवन ने लक्ष्य क्लब काे 23 रन से हराया
गाेपाल प्रसाद बाबरिया की स्मृति में बंगलिया में अायाेजित लेदर बाॅल राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियाेगिता में रविवार काे पहला मैच जयहिंद क्लब अाैर यंग वाॅरियर के बीच हुअा। जिसमंे यंग वाॅरियर ने 63 रन से मैच जीता। दूसरा मैच जीअार इलेवन इटारसी अाैर लक्ष्य क्लब के बीच हुअा। जीअार इलेवन ने 23 रन से मैच जीता।
पहला मैच : चाैथे दिन का पहला मैच सुबह 10 बजे प्रारंभ हुअा। यंग वाॅरियर ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। अतुल डागर 51 अाैर शेखू खान 40 की धुंअाधार पारी की बदाैलत टीम ने 20 अाेवर में 6 विकेट खाेकर 186 रन का स्काेर खड़ा किया। जबाव मंे जयहिंद क्लब के 5 खिलाड़ी 60 रनाें के स्काेर पर अाउट हाे गए। जयहिंद क्लब 20 अाेवर में 8 विकेट पर 121 रन ही बना सका।
दूसरा मैच : दूसरा मैच जीअार इलेवन इटारसी अाैर लक्ष्य क्लब के बीच खेला गया। जीअार इलेवन ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 अाेवराें में 8 विकेट पर 166 रन बनाए। टीम की तरफ से अर्पण दुबे ने 47 अाैर सुमित बैस ने 41 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए लक्ष्य क्लब 23 रन से मैच हार गया। हैरी ने नाबाद 54 रन बनाए। अर्जित गुप्ता ने 38 रन जाेड़े। अायाेजन समिति अध्यक्ष कमलेश बाबरिया ने बताया साेमवार काे सुबह 9 बजे से सीएंडडब्ल्यू अाैर संताेष एकाडमी के बीच मैच खेला जाएगा। दाेपहर 1 बजे से दूसरा मैच जीनियस क्लब अाैर सिंसियर क्लब के बीच हाेगा।
इटारसी। बंगलिया में लेदर बाॅल क्रिकेट प्रतियाेगिता का अायाेजन।