ट्रेन से गिरा युवक गंभीर घायल
मुलताई| ग्राम चिचंडा के रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से गिरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। भोपाल के हुजूर निवासी देशराज पिता गिरजाप्रसाद शनिवार रात में ट्रेन से सफर कर रहा था। चिचंडा रेलवे स्टेशन के पास देशराज चलती ट्रेन से गिरकर घायल हो गया। सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को सरकारी अस्पताल पहुंचाया।