पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबैतूल. सोनाघाटी के जंगल में घायल मिले पांच फीट लंबे सांप का वेटनरी डॉक्टर्स ने ऑपरेशन किया। सांप को गहरी चोट थी। डेढ़ घंटे चले ऑपरेशन में सांप को टांके लगाए गए। फिलहाल वह स्वस्थ है और डॉक्टर्स के ऑबजर्वेशन में है।
वन कर्मियों के अनुसार यह कोबरा सोनाघाटी के जंगल से होते हुए गांव की तरफ आ गया था। वह उसे लेकर वेटनरी अस्पताल पहुंचे, लेकिन खतरनाक कोबरा से हमले का डर होने के कारण उसे डिब्बे से बाहर नहीं निकाल पा रहे थे। वेटनरी डॉ. मृदुला सिन्हा ने कोबरा को निकालकर उसका ऑपरेशन किया। उनके अनुसार अब यह स्वस्थ है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.