पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
हाेशंगाबाद . डाेलरिया का करीबी गांव पतलई कला देशसेवा के रंग में रंगा है। राजपूत समाज के बाहुल्य वाले गांव के 80 घराें ने 25 सैनिक देश काे दिए। गांव का बच्चा-बच्चा बचपन से सेना में जाने का जज्बा रखता है। हाल ही में गांव के अादर्श सिंह राजपूत, विशाल सिंह राजपूत, हिमांशु सिंह राजपूत और शुभम सिंह राजपूत सेना के लिए सिलेक्ट हुए हैं। पहली बार एकसाथ चार बेटाें के चयन पर पूरा गांव खुश है। चाराें के ट्रेनिंग पर जाने से पहले रविवार काे पूर्व सैनिकाें अाैर ग्रामीणाें ने रंग-गुलाल लगाकर हाेली खेली अाैर गांव के रामजानकी मंदिर में भंडारा किया।
गांव के ये वीर अभी फौज में संभाल रहे देश की सुरक्षा का जिम्मा
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.