पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शहर में होली की धूम, राजबाड़ा पर निभाई 292 साल पुरानी परंपरा, 1100 कंडों से जली सरकारी होली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंगलवार को शहर में होली की धूम है।-फाइल फोटो - Dainik Bhaskar
मंगलवार को शहर में होली की धूम है।-फाइल फोटो
  • राजबाड़ा सहित शहर के अनेक हिस्सों में रंग-गुलाल उड़ाते लोग नजर आ रहे है
  • सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम, हुड़दंगियों पर पुलिस की नजर

इंदौर. शहर में मंगलवार को होली की धूम देखी जा रही है। शहर के हृदय स्थल राजबाड़ा सहित अन्य स्थानों पर लोगों के समूह रंग गुलाल उड़ाते देखे जा रहे है। होली के अवसर पर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए है।  इससे पहले सोमवार को राजबाड़ा के मुख्य गेट पर 292 साल पुरानी परंपरा निभाई गई। 1100 कंडों से सरकारी होली का दहन किया गया। दहन से पहले होलिका का अभिषेक व पूजन होलकरकालीन परंपरा के अनुसार किया गया। शाम साढ़े 5 बजे से होलिका को सजाना प्रारंभ किया गया। जिसमें करीब एसक घंटे का वक्त लगा। इसके बाद होलिका का दहन विधि-विधान से किया गया। बीते कई वर्षों से कंडों का उपयोग होलिका दहन में किया जा रहा है। सरकारी होली में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग राजबाड़ा पहुंचे थे।