पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • 3 Miscreants From The Car Stole The Battery From The Truck, Beat The Driver, Ran Away With 20 Thousand

कार से आए 3 बदमाशों ने ट्रक से चुराई बैटरी, ड्राइवर को पीटा, 20 हजार ले भागे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संकेतात्मक फोटो - Dainik Bhaskar
संकेतात्मक फोटो
  • शनिवार देर रात देवास नाका इलाके में हुई वारदात
  • पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की

इंदौर. देवास नाका में शनिवार रात को ट्रक की बैटरी चुराने आए कार सवार तीन बदमाशों को देखकर ड्राइवर जाग गया तो बदमाशों ने उसे पीट दिया। इस दौरान वह ड्राइवर का मोबाइल और 20 हजार रुपए भी ले भागे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है।

लसूड़िया पुलिस ने डायमंड कॉलोनी देवास नाका में रहने वाले विक्की चौधरी की रिपोर्ट पर कार नंबर एमपी41सीए6366 के सवार तीन बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है। विक्की ने पुलिस को बताया कि घटना रात शिव वाटिका के पास मुकेश गैरेज के सामने रात 12.30 बजे की है, जब वह ट्रक में सो रहा था। कुछ देर बाद कार से तीन बदमाश आए और खड़े ट्रक में से बैटरी खोलकर ले जाने लगे। तभी विक्की की नींद खुल गई।

विक्की उन्हें रोकने के लिए नीचे उतरा तो बदमाशों ने उसे पकड़ लिया। लकड़ी की पट्टी से उसे जमकर पीटा। फिर लात घूसों से मारा और नाक व सिर में ज्यादा वार किए। फिर कहा कि तू चुपचाप बैठना वरना जान से खत्म कर देंगे। इस दौरान एक बदमाश ने जेब से मोबाइल और 20 हजार रुपए निकाल लिए। उनके हाथ में कोई हथियार भी था। इसके बाद बदमाश कार से भाग निकले। विक्की ने उनकी कार का नंबर नोट कर लिया और पुलिस थाने पहुंच गया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।