पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर. महिला दिवास पर रविवार को इंदौर नगर निगम ने सफाई दरोगा के पद पर पहली बार 5 महिला सफाईकर्मियों को नियुक्त किया है। शहर के 85 वार्डों में से 5 वार्डों की सफाई की जिम्मेदारी अब यह महिला दरोगा संभालेगी।
रविवार को इंदौर में नगर निगम आयुक्त आशीष सिंह ने महिलाओं को यह जिम्मेदारी सौंपी। निगमायुक्त ने बताया कि शहर में 7500 सफाईकर्मी कार्यरत है और उनमें से 50 फीसदी महिलाएं है। लेकिन आज तक सफाई दरोगा के पद पर किसी भी महिला की नियुक्ति नहीं की गई थी। निगम ने 5 महिला सफाई कर्मी का चयन कर उन्हें इस पद पर नियुक्त किया है। दरोगा के पद पर नियुक्त महिलाओं को अपने वार्ड में साफ-सफाई करवाने में किसी प्रकार की समस्या नहीं आए इसके लिए इन महिलाओं को नगर निगम द्वारा ई-बाइक स्कूटी भी प्रदान की गई है।
इससे पहले महिला दिवस के उपलक्ष्य में नगर निगम ने 300 से अधिक महिला सफाई मित्रो के ब्लड प्रेशर, शुगर की जांच की। उपहार में स्टील के टिफिन दिए। शिविर सिटी नर्सिंग होम, संपूर्ण सोडानी डायग्नोस्टिक सेंटर तथा अर्पण नर्सिंग होम के सहयोग से एमओजी लाइंस, बास्केटबॉल काॅम्प्लेक्स, इमली बाजार क्षेत्र में लगाया गया था।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.