पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर. देश-दुनिया में शहर के खानपान की पहचान बन चुके 56 दुकान के निर्माण कार्यों को नगर निगम ने 53 दिन में ही पूरा कर लिया। रविवार रात काम पूरा होते ही निगमायुक्त आशीष सिंह परिवार सहित यहां पहुंचे और तय समयावधि (56 दिन) से पहले काम पूरा करने पर अफसरों और कर्मचारियों को बधाई दी। 6 दिन बाद सोमवार को यहां स्थित दुकानें और लोगों की चहल-पहल भी प्रारंभ हो गई है।
इंदौर नगर निगम द्वारा 56 दुकान क्षेत्र के सौंदर्यीकरण का काम 15 जनवरी से काम शुरू किया था। इस दौरान पूरे रोड का कायाकल्प करने के साथ आकर्षक प्रवेश द्वार, आईलैंड, दुकानों पर एक जैसे इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड, पौधारोपण जैसे कई काम किए गए। यहां आकर्षक एलईडी भी लगाई गई है।
लाइव क्रिकेट मैच भी देख सकेंगे
56 दुकान परिसर में एलईडी स्क्रीन भी लगाई जा रही है जो दोनों ओर से चालू रहेगी। इस पर क्रिकेट मैच का लाइव प्रसारण भी देखा जा सकेगा। इसके अलावा नगर निगम इस एलईडी पर विज्ञापन दिखाकर कमाई भी करेगा। दुकानों के सामने विशेष प्रकार की बैंच लगाई गई है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.