पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

धार से झाबुआ जा रही कार में मिली 59 पेटी अवैध बीयर, घेराबंदी कर पुलिस ने डेढ़ लाख रुपए का माल जब्त किया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अवैध रूप से कार में ले जाई जा रही थी बीयर। - Dainik Bhaskar
अवैध रूप से कार में ले जाई जा रही थी बीयर।
  • पुलिस ने चालक सहित दो आरोपियों को हिरासत में लिया, एक आरोपी मौका पाकर फरार हुआ
  • आरोपियों के अनुसार बीयर राजगढ़ के अंग्रेजी शराब दुकान से भरकर झाबुआ ले जाई जा रही थी

झाबुआ. कालीदेवी पुलिस ने गुरुवार देर रात अवैध शराब लेकर जा रही एक कार को रोककर करीब डेढ़ लाख रुपए कीमत की 59 पेटी अवैध बीयर जब्त की। पुलिस ने मामले में चालक सहित दो को हिरासत में ले लिया है। वहीं, उनका एक साथी फरार है। बीयर राजगढ़ के अंग्रेजी शराब दुकान से भरकर झाबुआ ले जाई जा रही थी। पुलिस मामले में जानकारी निकाल रही है।


कालीदेवी पुलिस ने बताया कि गुरुवार रात मुखबीर से सूचना मिली थी कि इंदौर पासिंग एक कार बड़ी मात्रा में अवैध शराब लेकर धार की ओर से आ रही है। सूचना के बाद पुलिस ने उक्त कार काे थाने के सामने ही घेराबंदी कर राेक लिया। तलाशी लेने पर कार में बड़ी मात्रा में बीयर की पेटी मिलीं। इस पर पुलिस ने कार चालक महेंद्र पिता मोहनलाल पाटीदार निवासी धार और एक अन्य सुनील पिता गुलाब सिंह निवासी धार को हिरासत में लेकर कार को जब्त कर थाने ले आए। वहीं, पुलिस को देख उनका एक साथी मौके से फरार हो गया। तलाशी लेने पर चालक महेंद्र के पास से पुलिस को एक देशी कट्‌टा भी मिला है।


पूछताछ में चालक महेंद्र ने बताया कि उक्त बीयर राजगढ़ स्थित अंग्रेजी शराब दुकान से भरी गई थी, जिसे झाबुआ में किसी राजा पवार के यहां खाली करना था। पुलिस के अनुसार कार से कुल 59 पेटी शराब की बरामद हुई है, जिसकी बाजार में करीब करीब डेढ़ लाख रुपए है। वहीं, कट्‌टे की कीमत करीब पांच हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस से बीयर, कट्टा और कार को जब्त कर लिया है।