पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
इंदौर. शहर में चैन लूट की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है। कई बार तो पुलिस भी थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं करती और फरियादी से आवेदन लेकर रवाना कर देती है। शुक्रवार शाम को पैदल जा रही एक महिला के गले से फिर बाइक सवार दो बदमाशों ने गले से चैन लूटी और भाग गए हैं।
कनाड़िया पुलिस के अनुसार सिमरन रेसीडेंसी में रहने वाली 53 वर्षीय कीर्ती पति महेंद्र जैन के साथ कर्नराटका स्कूल के सामने सर्विस रोड पर शाम 4.30 बजे घटना हुई है। महिला ने बताया कि वे सर्विस रोड से पैदल अपने घर जा रही थी। तभी पीछे से एक बाइक पर दो युवक आए, जो दोनों दुबले थे। दोनोें ने आते ही महिला के गले पर झपट्टा मारा और चेन खींचकर बंगाली चौराहे की तरफ भागे। महिला ने शोर मचाया, लेकिन कोई मदद नहीं कर सका। फिर महिला ने घर आकर जानकारी दी। आखिरकार रात में पुलिस ने लूट का केस दर्ज कर लिया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.