पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • After Being Promoted From The Cleaning Worker To The Rank Of Inspector, The Cleaning Officer Was Made By Giving Promotion

सफाई कर्मी से पदोन्नत होकर दरोगा बनाई गई महिलाओं ने वार्ड में पहुंच संभाली सफाई व्यवस्था

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सफाई व्यवस्था संभालती महिला दरोगा। - Dainik Bhaskar
सफाई व्यवस्था संभालती महिला दरोगा।

इंदौर. महिला दिवास पर इंदौर नगर निगम ने सफाई दरोगा के पद पर पहली बार 5 महिला सफाईकर्मियों को नियुक्त किया था। अब इन महिलाओं ने अपने-अपने क्षेत्र में सफाई की व्यवस्था संभाल ली है। शहर के 85 वार्डों में से 5 वार्डों की सफाई की जिम्मेदारी इन महिला दरोगा की है। 

गौरतलब है कि रविवार को इंदौर में नगर निगम आयुक्त आशीष सिंह ने महिलाओं को यह जिम्मेदारी सौंपते हुए बताया था कि शहर में 7500 सफाईकर्मी कार्यरत है और उनमें से 50 फीसदी महिलाएं है। लेकिन आज तक सफाई दरोगा के पद पर किसी भी महिला की नियुक्ति नहीं की गई थी। निगम ने 5 महिला सफाई कर्मी का चयन कर उन्हें इस पद पर नियुक्त किया है। दरोगा के पद पर नियुक्त महिलाओं को अपने वार्ड में साफ-सफाई करवाने में किसी प्रकार की समस्या नहीं आए इसके लिए इन महिलाओं को नगर निगम द्वारा ई-बाइक स्कूटी भी प्रदान की गई थी। यह महिलाएं ई-बाइक पर सवार होकर ही अपने-अपने वार्ड ेमें पहुंची थी।