पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
इंदौर. महाराष्ट्र से इंदौर ब्याही एक नवविवाहिता ने शादी के तीन महीने बाद होली वाली रात को फांसी लगाकर जान दे दी। परिजन का कहना है कि उन्हें पता नहीं उसने ऐसा क्यों किया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
संयोगितागंज पुलिस के अनुसार श्यामाचरण शुक्ला नगर में रहने वाली 25 वर्षीय शीतल पति विष्णु ने होली वाली रात को फांसी लगाकर जान दे दी। पति पुताई का काम करता है। उसने बताया कि पत्नी शीतल के माता-पिता का काफी पहले देहांत हो गया था। महाराष्ट्र में रहने वाले मामा वीरेंद्र ने शीतल की शादी तीन महीने पहले ही करवाई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही शीतल ने अपने हाथ की नस काट ली थी, तब उसे अस्पताल ले गए, पूछा उसने ऐसा क्यों किया तो बोली समय आने पर बताऊंगी। होली वाली शाम को जब पति बाहर गया तो शीतल ने फांसी लगा ली। वह घर पहुंचा तो पत्नी फंदे पर टंगी थी। फिलहाल आत्महत्या का कारण नहीं पता चल पाया है। उधर, मामा ने इंदौर आने से मना कर दिया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.