पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Baba Mahakal Played Holi With The Devotees, The Color Was Prepared With Three Quintal Tesu Flowers In The Temple Premises

महाकाल मंदिर में रंगपंचमी की धूम, 3 क्विंटल टेसू के रंग से भक्तों संग बाबा ने खेली होली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महाकाल मंदिर में होली मनाते भक्त।
  • देश-विदेश से भक्त महाकाल मंदिर पहुंचे, भस्म आरती में हुए शामिल
  • गर्भगृह और गणेश मंडप में रंग और गुलाल भक्तों पर उड़ाया गया

इंदौर. रंगपंचमी पर शनिवार सुबह भस्मआरती के पहले बाबा महाकाल के साथ पुजारियों और भक्तों ने होली खेली। उन्होंने बाबा महाकाल को मंदिर परिसर में बना टेसू के फूलों का गीला रंग लगाया। इसके बाद पंडे-पुजारियां और भक्तों ने मंदिर परिसर में होली खेली। बाबा महाकाल को होली के दिन गुलाल और रंगपंचमी पर टेसू के फूलों का गीला रंग लगाया जाता है।


भस्म आरती के दौरान गर्भगृह और गणेश मंडपम् में जमकर रंग और गुलाल भक्तों पर उड़ाया गया। हर साल रंगपंचमी के मौके पर श्रद्धालु दूर-दूर से उज्जैन पहुंचते हैं। पुजारियों ने रंगपंचमी के लिए तीन क्विंटल टेसू के फूलों से प्राकृतिक रंग तैयार करवाया था। बड़ी संख्या में लोग रंगपंचमी की भस्मआरती में शामिल हुए, इसके लिए देश-विदेश के भक्तों ने ऑनलाइन बुकिंग भी करवाई थी।