पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
इंदौर. बैंक अफसर बनकर एक शातिर ने महिला के खाते से दो लाख 70 हजार रुपए निकाल लिए। आरोपी ने महिला से एक ऐप डाउनलोड करवाकर उसका मोबाइल हैक कर लिया और फिर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है।
खुद को बैंक अधिकारी बताया
पुलिस के अनुसार गायत्री नगर में रहने वाली शीतल पाठक किसी काम से कलेक्टर कार्यालय गई थी। वहां उनके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को बैंक का अधिकारी बताया और कहा कि आपका कार्ड बंद होने वाला है। इसे प्रारंभ रखने के लिए कुछ औपचारिकताएं करना होगी। महिला आरोपी की बातों में आ गई।
मोबाइल हैक कर खाते से निकाले पैसै
आरोपी ने महिला से एक ऐप डाउनलोड करवाया। ऐप डाउनलोड करते ही महिला का मोबाइल हैक हो गया। इसके बाद आरोपी ने ई-वॉलेट के माध्यम से महिला के खाते से 2 लाख 70 हजार रुपए निकाल लिए। पुलिस के अनुसार मोबाइल हैक होने से बैंक द्वारा भेजा गया ओटीपी भी आरोपी ने प्राप्त कर लिया था। कुछ समय बाद जब बैंक द्वारा खाते से रुपए निकालने की जानकारी मिली तो महिला को ठगी का पता चला।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.