पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
इंदौर. महिला दिवस के अवसर पर रविवार को शहर में विभिन्न आयोजन किए गए। तेरापंथ महिला मंडल द्वारा बाइक रैली निकाली गई। वहीं सुपर जांगिड़ महिला मंडल द्वारा यात्रा निकाली गई। इसके अलावा कस्तूरबा ग्राम में ग्रामीण महिलओं का सम्मान किया गया।
तेरापंथ महिला मंडल द्वारा रविवार को वुमन ऑन व्हील्स बाइक रैली निकाली गई। मंडल के पदाधिकारियों के अनुसार संपूर्ण देश में मंडल की 460 शाखाओं में इस रैली का आयोजन किया गया जिसमें 70 हजार महिलाओं ने हिस्सा लिया। अब इस आयोजन को लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। रैली के बाद प्रीतमलाल दुआ सभागृह में महिलाओं का सम्मान भी किया गया।
रविवार को सुपर जांगिड़ महिला मंडल द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। इस यात्रा में शामिल महिलाओं ने हाथों में कई प्रकार के सामाजिक संदेश लिखे बैनर-पोस्टर ले रखे थे। रैली में शामिल अधिकांश महिलाओं ने सिर पर साफा बांध रखा था।
रविवार को कसतूरबा ग्राम में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं का सम्मान किया गया। कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय स्मारक ट्रस्ट की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं का स्वास्थ्य परिक्षण भी किया गया।




Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.