पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Black Marketing Infection, Mask 10 Times, Sanitizer 1.5 Times More Expensive; But There Is No Provision Of Action In Drugs Act

कालाबाजारी का संक्रमण, मास्क 10 गुना, सैनिटाइजर डेढ़ गुना महंगे; पर ड्रग्स एक्ट में कार्रवाई का प्रावधान ही नहीं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजयुमो ने बांटे मास्क, कालाबाजारी की शिकायत सीएमएचओ से करेंगे। - Dainik Bhaskar
भाजयुमो ने बांटे मास्क, कालाबाजारी की शिकायत सीएमएचओ से करेंगे।
  • प्रदेश में एक भी मामला नहीं आया है, लेकिन शहर में कालाबाजारी का संक्रमण फैल गया
  • बीमारी के नाम पर मास्क की कमी, 4 रुपए का मास्क 20 से 40 रुपए में बेचा जा रहा

इंदौर . कोरोना वायरस संक्रमण का इंदौर सहित प्रदेश में एक भी मामला नहीं आया है, लेकिन शहर में कालाबाजारी का संक्रमण फैल गया है। बीमारी के नाम पर मास्क की कमी बताकर 4 रुपए का मास्क 20 से 40 रुपए में बेचा जा रहा है। एमवाय अस्पताल के सामने सर्जिकल आइटम रखने वाली दवा दुकानों पर भास्कर ने पड़ताल की। ज्यादातर दुकानदारों के पास एफएफ-11 मास्क थे, जो 80 रुपए और 150 रुपए में बेचे जा रहे थे। अन्य प्रकार के मास्क भी बिक रहे थे, जो 60 से 70 रुपए में बेचे जा रहे थे।


थ्री लेयर मास्क 20 रुपए, एफ 11 मास्क 150 रुपए, सामान्य मास्क 70 रुपए में बेच रहे थे। दो-तीन दिन पहले थ्री-लेयर मास्क 5 रुपए में बेच रहे थे, अब 30 रुपए का हो गया है। एन-95 मास्क 200 रुपए वाला 600 रुपए में मिल रहा है। जब दुकानदार से कहा कि थोक में मास्क चाहिए तो जवाब मिला, कल ही बता पाएंगे। रोज भाव बदल जाते हैं। वहीं सरकार को थ्री-लेयर मास्क एक रुपए और एन-95 मास्क 32 रुपए में पड़ता है। यही स्थिति सैनिटाइजर की भी है। 70 रुपए वाला सैनिटाइजर 120 और 200 वाला सैनिटाइजर 350 रुपए से ज्यादा में बेचा जा रहा था।

किस एक्ट में कार्रवाई करें, स्पष्ट नहीं
ड्रग इंस्पेक्टर राजेश जिनवाल ने कहा कुछ प्रोडक्ट हमारे सुपर विजन में नहीं आते हैं, लेकिन सरकार के आदेश कालाबाजारी रोकने के हैं। किसी ने अधिक मूल्य पर मास्क या सैनिटाइजर बेचा तो कार्रवाई होगी।

भाजयुमो ने बांटे मास्क, कालाबाजारी की शिकायत सीएमएचओ से करेंगे
भाजयुमो इंदौर के ऋषि सिंह खनूजा व विनोद खंडेलवाल ने बताया कोरोना वायरस से बचाव के लिए मास्क वितरण किया गया। हमने दो हजार मास्क वितरण का लक्ष्य रखा है। हमें बाजार से प्रति मास्क 20 रुपए में मिला। मास्क की कालाबाजारी हो रही है। हम सोमवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से शिकायत करेंगे। खनूजा ने कहा रविवार को वैष्णवधाम मंदिर से मास्क वितरण अभियान शुरू किया। इस दौरान लोगों को वायरस के संक्रमण से बचने के लिए सतर्कता रखने के लिए जागरूक किया।

खबरें और भी हैं...