पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
इंदौर.विजयनगर थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में भोजन करने गई महिला की कार से बैग चोरी हो गया है। वहीं, एक अन्य युवती का बैग भी एक्टिवा से चोरी होने का मामला सामने आया है।
विजयनगर पुलिस के अनुसार घटना 29 फरवरी को हुई है। 24 वर्षीय चारू पति राजेंद्र सिंह भाटी निवासी साहू नगर 60 फीट रोड ने चोरी का केस दर्ज करवाया है। उसने पुलिस को बताया कि वह एक होटल में भोजन करने गई थी, तब उसने आरआर टायर वालों के सामने कार पार्क कर दी थी। बाद में आकर देखा तो उसकी कार का कांच फूटा था और कार में दो लेडिज बैग व जूट बैग नहीं थे। उसमें 6 हजार रुपए, एयरपोर्ट इंट्री कार्ड और अन्य सामान रखा था।
वहीं, खजराना पुलिस के अनुसार 25 साल की अदिति तिवारी पिता राजेंद तिवारी निवासी राधा स्वामी नगर चितावद के साथ गुरुवार को भी चोरी की वारदात हुई है। अदिति ने बताया कि उसकी एक्टिवा से किसी ने एक बैग चुरा लिया। जिसमें ढाई हजार रुपए, चांदी की मूर्ती और अन्य दस्जावेज रखे थे। पुलिस दोनों ही मामलों में जांच कर रहे हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.