इंदौर। क्राइम ब्रांच पुलिस ने एक ऐसे लिस्टेड गुंडे को गिरफ्तार किया है, जो लोगों में धाक जमाने के लिए हथियार लहराकर चलता था। उसने अपने जन्मदिन पर भी सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए वीडियो पोस्ट किया था। इसके बाद से ही क्राइम ब्रांच उस पर नजर रख रही थी।
- क्राइम ब्रांच के एडिशनल एसपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि द्वारकापुरी के लिस्टेड गुंडे नारायण वर्मा को गिरफ्तार किया गया है। गुंडे ने कुछ दिन पहले अपने जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए वीडियो पोस्ट किया था। इसके बाद क्राइम ब्रांच उस पर नजर रख रही थी। टीम ने उसे उसके घर से देर रात गिरफ्तार किया। टीम ने उसके पास से हथियार भी बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक़ बदमाश पर शहर के अन्य थाना क्षेत्रों में कई मामले दर्ज हैं। वह इलाके में अपना दबदबा कायम रखने के लिए ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करता था। क्राइम ब्रांच ने बदमाश को रावजी बाजार पुलिस को सौंप दिया है।