पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Congress MLA Shukla, Who Arrived In Indore From Jaipur In The Middle Of Political Turmoil, Said Kamal Nath Government Will Not Fall

राजनीतिक उठापटक के बीच जयपुर से इंदौर पहुंचे कांग्रेस विधायक शुक्ला, कहा- नहीं गिरेगी सरकार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर में मीडिया से चर्चा करते कांग्रेसी विधायक संजय शुक्ला।
  • संजय शुक्ला ने इंदौर में कहा- यदि विधानसभा में फ्लोर टेस्ट हुआ तो साबित करेंगे बहुमत
  • उन्होंने कहा- ज्योतिरादित्य सिंधिया आज जो कुछ भी हैं, वह कांग्रेस की वजह से ही हैं

इंदौर. मप्र की राजनीतिक उठापटक के बीच बुधवार देर रात कांग्रेस के एक विधायक जयपुर से इंदौर पहुंचे। इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-1 से कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला परिवारिक कार्य के चलते जयपुर से इंदौर आए हैं। इंदौर में उन्होंने मीडिया से कहा- मप्र में कमलनाथ सरकार नहीं गिरेगी, फ्लोर टेस्ट हुआ तो कांग्रेस बहुमत साबित करेगी। शुक्ला शुक्रवार सुबह वापस जयपुर लौट गए।

अपनी माता की बरसी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इंदौर-1 से कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला बुधवार देर रात इंदौर पहुंचे। गौरतलब है कि प्रदेश की राजनैतिक उठापटक को देखते हुए कमलनाथ सरकार ने अपने विधायकों को राजस्थान के जयपुर में भेज दिया है। संजय शुक्ला का कहना है कि वह मुख्यमंत्री कमलनाथ और सुरेश पचौरी से आज्ञा लेकर इंदौर आए हैं और गुरुवार को ही वापस जयपुर लौट जाएंगे। उन्होंने बताया कि जयपुर में कांग्रेस के 85 विधायक हैं और सभी कांग्रेस के साथ मजबूती से खड़े है।


हमारे फोन चालू, जो बेंगलुरु गए, उनके भाजपा ने बंद करव
ाए
गुरुवार को मीडिया से चर्चा करते हुए शुक्ला ने कहा कि कमलनाथ सरकार के जो कांग्रेसी विधायक राजस्थान के जयपुर में गए हैं, उन सभी के मोबाइल फोन चालू हैं। सिंधिया गुट के जो 22 कांग्रेसी विधायक बेंगलुरु के रिसाॅर्ट में हैं, उन सभी के मोबाइल फोन बंद है। शुक्ला का आरोप है कि इन विधायकों के मोबाइल फोन भाजपा ने बंद करवाए हैं, और उन्हें वहां नजरबंद करके रखा गया है। 

सिंधिया जो कुछ भी हैं, वह कांग्रेस के कारण
विधायक शुक्ला ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया जो कुछ भी हैं, वह कांग्रेस के कारण ही है। कांग्रेस में उन्हें भरपूर मान-सम्मान मिला। कांग्रेस में कोई आए या जाए पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ता है, पार्टी अपनी जगह मजबूत है। गौरतलब है कि बुधवार काे कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा में शामिल होते समय सिंधिया ने कहा था कि उन्हें कांग्रेस में उचित मान-सम्मान नहीं मिला।