पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

क्रिकेट खेल रहे युवकों में कहासुनी के बाद मारपीट, एक-दूसरे को बैट और बेल्ट से पीटा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संकेतात्मक फोटो - Dainik Bhaskar
संकेतात्मक फोटो
  • लसूड़िया पुलिस ने दर्ज किया मामला, बुधवार शाम को हुई घटना

इंदौर. लसूड़िया थानाक्षेत्र में क्रिकेट खेल रहे दो टीमों के युवकों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ा कि दोनों टीमों के युवकों ने एक-दूसरे पर बेल्ट और बैट से हमला कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया है।

लसूड़िया पुलिस के अनुसार घटना बुधवार शाम अटल खेल परिसर के पास स्कीम 78 में हुई। यहां नितिन श्रीवास्तव निवासी राजीव आवास विहार अपने साथियों के साथ क्रिकेट खेलने पहुंचा था। वहां खेल के दौरान उसका दूसरी टीम के विशाल सिंह निवासी स्कीम 78, सुजित और अजित से झगड़ा हो गया। 
तीनों आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर नितिन व उसके साथी कार्तिक को गालीयां दी। मना करने पर अजित व विशाल ने उसे बेल्ट से तो सुजित ने क्रिकेट के बल्ले से उसे पीट दिया। बीचबचाव में आए गौरव को भी आरोपियों ने लात-घूंसों से पीटा। वहीं, दूसरी टीम के सुजीत सिंह निवासी स्कीम 78 ने भी शुभम, कार्तिक, सुमित और गौरव पर मारपीट का केस दर्ज कराया है। 

वहीं, लसूड़िया पुलिस ने एक अन्य मामले में विशाल पिता लीलाधर सरगरा (23) निवासी ग्राम क्षिप्रा की रिपोर्ट पर सोहेल खान, प्रकाश सिंह, आयन खान व उदय सिंह पर केस दर्ज किया है। आरोपियों ने ढाबली की नर्सरी कालोनी में विशाल के जीजा को पीट दिया था।