पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

42 दिनों में 15 संदिग्ध मरीज अस्पतालों में भर्ती, 14 की रिपोर्ट नेगेटिव आई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रातीकात्मक फोटो। - Dainik Bhaskar
प्रातीकात्मक फोटो।
  • दो महीने में 230 यात्री विदेश से लौटे, सभी की डोर टू डोर स्क्रीनिंग
  • 30 यात्रियों की सूची एयरपोर्ट प्रबंधन ने स्वास्थ्य विभाग को सौंपी

इंदौर. शहर में बीते 42 दिनों में कोरोनावायरस के 15 संदिग्ध मरीज अस्पतालों में भर्ती हुए। इनमें से 14 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि विदेश से यात्रा कर लौटने वाले 30 यात्रियों की सूची एयरपोर्ट प्रबंधन ने सौंपी है। विभाग की टीम घर- घर जाकर सभी विदेश से लौटे यात्रियों की स्क्रिनिंग कर रही है। पिछले दो महीने में 230 यात्री विदेश से लौटे। 

बिना प्रोटेक्शन किट के यात्रियों को तलाश रहे
विभागीय अमला मास्क या प्रोटेक्शन किट के बिना ही यात्रियों को ढूंढ रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि पीपी किट पहनकर जाने पर पैनिक की स्थिती बनती है। एहतियात के रूप में कर्मचारी एक मीटर की दूरी से फॉर्म भरवा रहे हैं। इस फॉर्म के माध्यम से विदेश से लौटने वाले लोगों से उनके लक्षण समेत अन्य जानकारियां प्राप्त की जा रही है। यह जानकारी भोपाल से इंदौर भेजी गई है। 

30 डिग्री तापमान पर वायरस का असर कम होगा
इंदौर समेत प्रदेशभर में तापमान बढ़ने लगे है। डॉक्टरों का कहना है कि सार्स और एच1एन1 की तरह ही कोरोना वायरस का प्रभाव भी कम हो जाएगा। यह वायरस सार्स का ही प्रारूप है। सार्स का प्रकोप जब हुआ था तो 30 डिग्री तापमान के बाद वह खत्म होना शुरू हो गया था। ऐसा ही एच1एन1 के मामले भी हुआ। चूंकी यह वायरस दिसंबर में सामने आया, इसलिए इसके पैटर्न के बारे में अभी स्पष्ट रूप से नहीं कहा जा रहा है लेकिन डॉक्टरों का मानना है कि सार्स वायरस की तरह ही इसका प्रभाव भी कम हो जाएगा।