पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
इंदौर.जमीन विवाद में निरंजनपुर नई बस्ती में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इसमें आरोपियों ने एक दूसरे के सिर फोड़े, किसी ने नाक काटी और किसी ने लाठियों व क्रिकेट खेलने के बेट से पीट दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
लसूड़िया पुलिस ने पहली रिपोर्ट सुनील पिता धनीराम अहिरवार रिपोर्ट पर अर्जुन बिजोरे और उसके बेटे इश्वर के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। सुनील ने बताया कि आरोपियों ने उसे जमीन के विवाद में गालियां दी। जब सुनील ने विरोध किया तो अर्जुन ने उसे थप्पड़ मारे। तभी अर्जुन का बेटा ईश्वर आ गया और उसने सुनील को जमीन पर पटक दिया। फिर सुनील की नाक को अपने दांत से काट लिया। नाक से खून बहने लगा। तभी बीच बचाव के लिए सुनील का भाई राजेश पहुंचा और उसे भी आरोपयिों ने पीट दिया। उधर पुलिस ने दूसरी रिपोर्ट अर्जुन की पत्नी की तरफ से सुनील और उसके भाई राजेश के खिलाफ हुई है। महिला ने बताया कि आरोपी सुनील उसे गालियां दे रहा था। इस पर पति अर्जुन ने विरोध किया तो सुनील और उसके भाई ने हमला कर दिया। फिर उसे जमीन पर पटकर मारा और मुक्के मारकर नाक फोड़ दी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.