पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
इंदौर. मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के बिजली बिल भुगतान केंद्र मार्च में अवकाश के दिन भी खुले रहेंगे। इसमें से इंदौर शहर के 30 केंद्र एवं इंदौर ग्रामीण के 38 केंद्र शामिल हैं।
बिजली कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक विकास नरवाल ने बताया कि मार्च में दिए 800 करोड़ के राजस्व संग्रहण के लक्ष्य को हर हाल में पूरा करने के निर्देश जारी किए गए हैं। कंपनी स्तर पर राजस्व संग्रहण करने का लक्ष्य लेकर संपूर्ण 432 बिजली जोन, केंद्रों पर अभियान चलाया गया है। इसके लिए प्रथम श्रेणी के 30 अधिकारी नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। नरवाल ने बताया कि सभी 15 जिलों में वसूली अभियान चलाया जा रहा है। सभी बकायादार उपभोक्ताओं से जीवंत संपर्क कर राशि जमा करने की अपील की जा रही हैं, बार-बार ध्यान दिलाने के बाद भी राशि जमा नहीं करने वालों के विधि सम्मत कनेक्शन काटने की कार्रवाई भी की जा रही है।
उनके अनुसार मार्च महीने में 15, 22, 25 और 29 को सभी बिजली बिल भुगतान केंद्र खुले रहेंगे। उपभोक्ता यहां बिलों का भुगतान कर सकते हैं। इसके अलावा उपभोक्ता अपने घर पर मोबाइल, टेबलेट, लैपटाप, कम्प्यूटर की मदद से भी पेटीएम, फोन पे, गुगल पे, एयरटेल मनी, के अलावा क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड से बिजली बिलों का भुगतान कर सकते है। घर बैठे बिजली बिजली बिलों का भुगतान करने पर न केवल प्रति बिल 5 से 20 रूपए तक की कैशलैस छूट मिलती है, बल्कि भुगतान केंद्र आने जाने में लगने वाला समय भी बचता है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.