पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Five World Records For Maximum 122 Pairs, 12 Feet High Gift Package And 29 Orphan Girls Given By One Person

सबसे ज्यादा 122 जोड़े,12 फीट ऊंचा गिफ्ट पैके बनाने और 29 अनाथ कन्याओं का एक ही व्यक्ति द्वारा कन्यादान करने पर बने पांच वर्ल्ड रिकॉर्ड

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर रोड स्थित मेघदूत परिसर में दिव्यांग सामूहिक विवाह समारोह में वधू को गोद में उठाकर फेरे दिलाए। - Dainik Bhaskar
इंदौर रोड स्थित मेघदूत परिसर में दिव्यांग सामूहिक विवाह समारोह में वधू को गोद में उठाकर फेरे दिलाए।
  • गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने दिए प्रमाण-पत्र
  • कलेक्टर मिश्र ने बैतूल में 114 दिव्यांग जोड़ों का विवाह कराने का अपना ही रिकॉर्ड उज्जैन में तोड़ा

उज्जैन. शहरवासियाें के सहयाेग से प्रशासन की मेजबानी में गुरुवार काे मेघदूत परिसर में हुए दिव्यांगाें के सामूहिक विवाह समाराेह में उज्जैन के नाम पांच गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स दर्ज हुए। इनमें से चार प्रशासन के नाम और एक व्यक्तिगत रूप से सेवाधाम आश्रम के संचालक सुधीर भाई गाेयल के नाम रहा। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड के आरएमजे (रिकाॅर्ड मैनेजमेंट जज) मनीष बिश्नोई ने महापाैर मीना जाेनवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष करण कुमारिया, संभागायुक्त आनंद कुमार शर्मा, आईजी राकेश गुप्ता, कलेक्टर शशांक मिश्र, एसएसपी सचिन अतुलकर, एडीएम बिदिशा मुखर्जी, सीएल पंथारी को वर्ल्ड रिकार्ड का प्रोवीजनल सर्टिफिकेट दिया। समाराेह में 122 जोड़े थे। इनमें से 9 जाेड़े मुस्लिम, एक बौद्ध धर्म का था।
 

5 रिकॉर्ड, जो दिव्यांग सामूहिक विवाह सम्मेलन में बने -

  • 122 दिव्यांग जाेड़ाें का सामूहिक विवाह हुआ, जो अब तक का सबसे बड़ा दिव्यांग विवाह समारोह रहा। इससे पहले बैतूल में 114 जाेड़ाें के विवाह के साथ ये रिकार्ड दर्ज था। राैचक ये रहा कि बैतूल में जब रिकार्ड बना तो शशांक मिश्र कलेक्टर थे। उन्होंने उज्जैन कलेक्टर संकेत भाेडंवे के कार्यकाल में बनाए 101 दिव्यांग जाेड़ाें का रिकार्ड तोड़ा था। अब फिर मिश्र ने उज्जैन कलेक्टर के रूप में बैतूल का अपना रिकॉर्ड तोड़ा।
  • समाराेह में क्रमबद्ध तरीके से एक के बाद एक सर्वाधिक (5 हजार) लाेगाें द्वारा हैंड सेनिटाईजिंग (हाथ धाेने/साफ करने की चिकित्सीय) प्रक्रिया में हिस्सा लिया। काेराेना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए ऐसा किया। यानी मोस्ट पीपुल पार्टिसिपेटिंग इन हैंड सेनिटाईजिंग रिले के चलते ये रिकार्ड के रूप में दर्ज हुआ।
  • समाराेह में एक साथ 244 लाेगाें ने मेहंदी लगवाई। प्रत्येक जाेड़े के साथ इस रस्म के लिए 2-2 लाेग लगे।
  • समाराेह के प्रत्येक जाेड़ाें काे विभिन्न संगठनाें, व्यक्तिगत रूप से दानदाताओं द्वारा और प्रशासन की तरफ से बड़ी संख्या में उपहार सामग्री आई। इन सामानों का 10 फीट लंबा, 10 फीट चाैड़ा और 12 फीट ऊंचा पैकेज तैयार किया। इतना बड़ा गिफ्ट पैक भी एक रिकार्ड के रूप में दर्ज हुआ।
  • 122 वधु में से 29 कन्याएं सेवाधाम आश्रम की थी। धर्म पिता के रूप में आश्रम के संचालक सुधीर भाई गोयल ने इन सभी का एक साथ एक ही पंडाल में कन्यादान किया। लिहाजा इसे भी गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करते हुए प्रमाण-पत्र भेंट किया।
खबरें और भी हैं...