पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
इंदौर. राजबाड़ा के मुख्य गेट पर सोमवार को होलिका दहन होगा। राजबाड़ा मंदिर के पुजारी पं. लीलाधर वारकर ने बताया कि बीते करीब ढ़ाई सौ वर्षों से परंपरानुसार होलिका दहन किया जाता आ रहा है।
इसके अंतर्गत सोमवार को भी होलिका दहन का आयोजन परंपरानुसार होगा। शाम साढ़े 5 बजे से होलिका सजाई जाना शुरू होगी। जिसमें करीब एक घंटे का वक्त लगेगा। जिसके बाद ठीक 7 बजे होलिका का दहन विधि-विधान से किया जाएगा। बीते कई वर्षों से कंडों का उपयोग होलिका दहन में किया जा रहा है। यहां पर बड़ी संख्या में लोग भी एकत्रित हो जाते है। कई महिलाएं भी यहां आकर होलिका का पूजन करती है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.