पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
इंदौर.नर्मदा का चेंबर धंसने से लोगों को पानी न मिलने पर प्रभारी जोनल अफसर (जेडओ) और इंजीनियर पर कार्रवाई की गई है। निगमायुक्त ने दोनों की 15 -15 दिन की तनख्वाह काट दी है।
निगम के जोन क्रमांक 9 पंचम की फैल में आने वाले न्यू देवार रोड़, दुबे का बगीचा और वल्लभ नगर की जनता पिछले 12 दिन से एक चेंबर के कारण परेशान है। लगभग 3 हजार की आबादी को पीने का पानी इस चेंबर के कारण नहीं मिल पा रहा है। नर्मदा के चेंबर को शीघ्र बनाने के बजाए नगर निगम के जिम्मेदार अफसरों ने ध्यान नहीं दिया।
यहां गड्ढा खोदकर इसे वैसे ही छोड़ दिया। नतीजतन लोगों को जहां परेशानी होने लगी, वहीं चेंबर धसने के कारण नर्मदा का पानी सड़क पर बहने के साथ फिर से चेंबर में जा रहा है। पानी बहने से कीचड़ युक्त पानी चेंबर में जाने से अन्य लोगों के यहां गंदा पानी आने लगा। इसकी शिकायत लोगों ने क्षेत्रीय जोन के अफसरों से की, लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया। इसकी शिकायत जब आयुक्त आशीष सिंह तक पहुंची, तो उन्होंने प्रभारी जोनल अफसर एएस अंसारी और क्षेत्रीय इंजीनियर सुरेश रावल पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्रवाई की। निगमायुक्त सिंह ने दोनों अफसरों का 15 -15 दिन का वेतन काटने के आदेश अपर आयुक्त संदीप सोनी को दिए हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.