पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर. विश्वकप इतिहास में पहली बार मंगलवार को न्यूजीलैंड से सेमीफाइनल खेलने जा रही टीम इंडिया की जीत के लिए सुबह से प्रार्थनाओं का दौर जारी है। खजराना गणेश मंदिर में भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा की ओर से जीत के लिए अर्जी लगाई गई। उज्जैन में रामानुज कोट आश्रम में स्वामी रंगनाथ आचार्य के सानिध्य में 50 बटुकों ने विजय अनुष्ठान किया। इस दौरान सभी ने कप्तान विरोध कोहली की फोटो लेकर मंत्रोच्चार किया।
ये भी पढ़ें
खजराना गणेश के पुजारी अशोक भट्ट ने बताया कि टीम इंडिया की जीत के लिए सुबह खजराना गणेश से प्रार्थना कर विशेष अनुष्ठान किया गया। यहां 11 ब्राह्मणों ने भारत की जीत के लिए मंदिर में विशेष हवन किया। उन्होंने कहा कि भगवान खजराना गणेश का आशीर्वाद सदैव टीम इंडिया पर रहा है। टीम के कई खिलाड़ी खजराना गणेश के भक्त हैं। इनमें से रोहित टीम का हिस्सा हैं, जो टीम के लिए लगातार रन बना रहे हैं।
पंडित जमुना शास्त्री ने कहा कि खजराना गणेश रोहित शर्मा के आराध्य हैं। वे जब भी इंदौर आते हैं, खजराना गणेश के दर पर जरूर पहुंचते हैं। इस बार वे इंग्लैंड में हैं ऐसे में उन्होंने वहां से टीम की जीत के लिए विशेष अर्जी गजाजन के समक्ष पुजारी अशोक भट्ट के जरिए लगवाई है। आशा है भगवान गजाजन की कृपा से टीम इंडिया एक बार फिर से विश्व विजयी होगी।
50 बटुकों ने विशेष अनुष्ठान
टीम इंडिया की जीत के लिए उज्जैन में भी सुबह रामानुज कोट आश्रम में स्वामी रंगनाथ आचार्य के सानिध्य में विजय अनुष्ठान किया गया। आश्रम में 50 से अधिक बटुक और महंत स्वामी रंगनाथ आचार्य महाराज ने विशेष पूजन किया। हैदराबाद से आए खंडेलवाल दंपति ने भारत की जीत के लिए यह अनुष्ठान करवाया। इस दौरान सभी बटुकों ने हाथ में कप्तान विराट कोहली की फोटो थी। सभी ने विजयी संकल्प के साथ मंत्रोच्चार कर भगवान से प्रार्थना की।
पॉजिटिव- आपने अपनी दिनचर्या से संबंधित जो योजनाएं बनाई है, उन्हें किसी से भी शेयर ना करें। तथा चुपचाप शांतिपूर्ण तरीके से कार्य करने से आपको अवश्य ही सफलता मिलेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर ज...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.