पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
इंदौर. रेलवे फाटक नहीं खोलने पर एक महिला ने अपने बेटे के साथ मिलकर गेटमैन को पीट दिया। उसे दांत से भी काटा। घटना सुखलिया रेलवे क्रॉसिंग पर सोमवार रात 9 बजे की है।
गेटमैन राकेश शर्मा की रिपोर्ट पर बदल का भट्टा में रहने वाली मीना व उसके बेटे चेतन रघुवंशी के बाणगंगा पुलिस ने खिलाफ केस दर्ज किया है। राकेश के मुताबिक, सोमवार रात 9 बजे मैं ड्यूटी पर था। अवंतिका एक्सप्रेस ट्रेन के आने के समय गेट बंद कर दिया, तभी चेतन बाइक लेकर अंदर घुस गया। दूसरी तरफ का गेट बंद था। चेतन और उसकी मां मीना गेट खोलने के लिए चिल्लाने लगे। मैंने ट्रेन निकल जाने को कहा तो आरोपी ने अपनी बाइक झुकाकर निकाली। फिर ट्रेन जाते ही पीटने लगे। मेरी ड्रेस फाड़ दी। मीना ने मुझे दांत से काट लिया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.