पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बाइक हादसे में एक और छात्र की मौत, कोमा में था भर्ती; 10वीं की परीक्षा देकर लौट रहे थे 3 दोस्त, एक ने मौके पर ही तोड़ दिया था दम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घायल देवांग, मृतक नकुल और विवेक। - Dainik Bhaskar
घायल देवांग, मृतक नकुल और विवेक।
  • शिवाजी नगर में सड़क हादसा, टक्कर के बाद भी बाइक की स्पीड इतनी तेज थी कि 100 मीटर आगे जा रही एक्टिवा से जा टकराई
  • घायल दोस्त बोला - हम बोल रहे थे कि स्पीड कम कर ले, लेकिन विवेक बोला- देख चेकिंग से ऐसे बचते हैं, और दौड़ा दी बाइक

इंदौर. गुरुवार को दसवीं की परीक्षा देकर घर लौट रहे तीन दोस्त तेज रफ्तार में बाइक दौड़ाते वक्त असंतुलित होकर डिवाइडर में घुस गए थे। बाइक चला रहे परदेशीपुरा निवासी विवेक दुबे की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, कोमा में गए श्याम नगर निवासी निलेश उर्फ नकुल बारिया ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। बंशी प्रेस की चाल में रहने वाले देवांग तांबे को मामूली चोट आई है। घटना गुरुवार सुबह शिवाजी नगर में हुई थी। तीनों छात्र सुभाष नगर स्थित न्यू सिग्मा स्कूल के छात्र हैं।

यह है पूरा घटनाक्रम
घायल देवांग ने बताया- गुरुवार को नकुल का जन्मदिन था। वह अपनी बाइक पर विवेक को लेकर आया था। मैं दोस्त डेविड की बाइक पर स्कूल पहुंचा था। मैथ्स का पेपर देने के बाद हमने नकुल को बधाई दी और फिर घर जाने लगे। तभी विवेक ने नकुल से बाइक ले ली। उसने जैसे ही एक्सीलेटर खींचा तो बाहर खड़े दोस्तों ने कहा कि रफ ड्राइविंग मत करना। वो बोला- ठीक है। बाइक पर बीच में नकुल और मैं पीछे बैठा था। ब्रिज के पास पहुंचे तो वहां पुलिस चेकिंग करते हुए दिखी। विवेक बोला- देखो आज कैसे पुलिस को चकमा देते हैं। उसने इतनी तेजी से बाइक चलाई कि पुलिसकर्मी भी समझ नहीं पाए। मैं चीखने लगा कि स्पीड कम कर लो, लेकिन विवेक ने बाइक की रफ्तार और बढ़ा दी। उसने आगे चल रहे डेविड को ओवरटेक किया। फिर अचानक धमाका हुआ। मेरी आंखें खुली तो देखा कि विवेक का सिर फट चुका था। शायद वह मर चुका था। नकुल भी हिल नहीं रहा था।