पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सजे-धजे बजर बट्‌टू देर रात रथ में सवार होकर निकले, कथपुतली डांस से लोगों का मोहा मन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा महासचिव बजर-बट्‌टू कार्यक्रम में शामिल हुए।
  • कोरोना के खतरे से प्रशासन ने रात में बजर बट्टू हास्य कवि सम्मेलन समेत अन्य कार्यक्रम निरस्त किए
  • रात में केवल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बजर बट्टू विशेष ड्रेस पहनकर शामिल हुए

इंदौर. शहर में अखिल भारतीय बजरबट्टू हास्य कवि सम्मेलन और भव्य शोभा यात्रा के आयोजन पर कोरोना का असर दिखाई दिया। प्रशासन की गाइड लाइन के अनुसार रात में सभी आयोजनों की अनुमति निरस्त कर दी गई, जिसके बाद बजर बट्टू की शोभायात्रा जोश के साथ निकाली गई। इस दौरान विशेष वेशभूषा में रथ, ट्राले, बग्घी, घोड़े आदि पर सवार होकर बजरबट्टू निकले। शहर के कुछ क्षेत्र में बजर बट्‌टू घूमे। इस मौके पर कठपुतली डांस से लोगों का मन मोह लिया। शोभायात्रा रात 8 बजे सेठ चुन्नीलाल धर्मशाला से शुरू होकर छोटा गणपति मंदिर मल्हारगंज थाने के सामने पहुंचनी थी, लेकिन यह देर रात निकली।

बजर बट्‌टू में होने थे ये आयोजन
शोभायात्रा में श्री राधाकृष्ण गोपियों संग होली खेलते चलते। राजस्थानी लोक नृत्य कलाकार घुमर नृत्य का प्रदर्शन किया जाता। कालबेलिया कलाकार, कालबेलिया नाच करते हुए शामिल रहते, डांडिया के कलाकार गरबा नृत्य की प्रस्तुति देते। एक ट्राले पर बॉडी बिल्डिंग के खिलाड़ी स्वस्थ्य शरीर, स्वस्थ मन, स्वस्थ सोच का संदेश देते चलते। मल्लखंब खिलाड़ियों द्वारा मल्लखंब कला का प्रदर्शन किया जाता। एक सुसज्जित ट्राले पर राष्ट्रभक्ति की झांकी भी शामिल होती। डी.जे पर युवाओं की टीम राष्ट्र भक्ति गीतों पर नाचते झुमते देश प्रेम का संदेश देते चलते। पंजाब की गिद्धापार्टी भांगड़ा नृत्य करते चलते, लेकिन कोरोना के चलते इन्हें निरस्त करना पड़ा।