पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर. मंत्री जीतू पटवारी, लाखन सिंह यादव और विधायक मनोज चौधरी के पिता नारायण चौधरी के साथ बेंगलुरु पुलिस की धक्का-मुक्की के विरोध में शहर कांग्रेस कमेटी ने गांधी भवन के सामने येदियुरप्पा सरकार का पुतला जलाया। कांग्रेस नेताओं ने कहा- बेंगलुरु में वहां पुलिस द्वारा हिटलरशाही की जा रही है। ये सभी वहां की सरकार के इशारे पर हो रहा है।
कांग्रेस कार्यालय में टंडन के कक्ष पर अब बाकलीवाल की नेमप्लेट
पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने के साथ ही शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद टंडन ने भी इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस कार्यालय से उनकी नेम प्लेट हटाने, कक्ष खाली होने के तुरंत बाद अब उस कक्ष पर कार्यवाहक अध्यक्ष विनय बाकलीवाल की नेम प्लेट लग गई। उस कक्ष में अब बाकलीवाल बैठेंगे। टंडन की नेम प्लेट हटते ही बाकलीवाल समर्थकों ने वहां नई नेम प्लेट लगा दी। इधर, कांग्रेस दफ्तर लगातार दूसरे दिन खाली-खाली सा ही रहा। कोई खास हलचल नहीं रही। दोपहर बाद जरूर कांग्रेस के कुछ पदाधिकारी-सदस्य शामिल हुए।







Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.