पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Jyotiraditya Scindia Posters With Chameleon In Dewas Latest News Updates After Former Congress Leader Join BJP

देवास में सिंधिया के गिरगिट के साथ पोस्टर; लिखा- सियासत की रंगत में ना डूबो कि वीरों की शहादत भी नजर ना आए...

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चौराहों पर लगे पोस्टर में शायरी लिखकर तंज कसा गया है।
  • शुक्रवार रात भोपाल में कांग्रेसियों ने विरोध स्वरूप सिंधिया को काले झंड़े दिखाए थे
  • ग्वालियर में पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने मुर्दाबाद और गद्दार है, के नारे लगाए

देवास. ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने के बाद से कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार विरोध कर रहे हैं। देवास में सिंधिया के गिरगिट के साथ पोस्टर चस्पा किए गए हैं। इसमें शायराने अंदाज में तंज कसा गया है। लिखा है - सियासत की रंगत में ना डूबो इतना कि वीरों की शहादत भी नजर ना आए... जरा सा याद कर लो अपने वायदे, जुबान को गर तुम्हें अपनी जुबां का कहा याद आए...।


इससे पहले शुक्रवार रात भोपाल में कमला पार्क के पास सिंधिया को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए। भाजपा का आरोप है कि राजाभोज की प्रतिमा के पास से गुजरते समय सिंधिया की गाड़ी पर पत्थर भी फेंके गए। पुलिस ने 30-35 अज्ञात कार्यकर्ताओं पर रास्ता रोकने और प्रदर्शन करने का केस दर्ज किया है। पुलिस पथराव और गाड़ी पर चढ़ने के आरोपों को गलत बता रही है।


ग्वालियर में पहली बार सिंधिया मुर्दाबाद और गद्दार है, के नारे लग
ाए
सिंधिया के भाजपा में शामिल होने के बाद उनके गृहनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिंधिया मुर्दाबाद और गद्दार है, के नारे लगाए। ग्वालियर की राजनीति में ऐसा पहली बार हुआ है जब कांग्रेस दफ्तर में सिंधिया के खिलाफ नारेबाजी हुई है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की समझाइश के बाद नारेबाजी बंद हुई।

सिंधिया पर जानलेवा हमला करने का प्रयास 
भोपाल में विरोध-प्रदर्शन पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बयान दिया। उन्होंने कहा- "प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से समाप्त हो चुकी है। अराजकता का माहौल है। सिंधिया पर जानलेवा हमला करने का प्रयास किया गया, उनकी गाड़ी को रोकने की कोशिश की गई, उन पर पत्थर बरसाए गए। बमुश्किल ड्राइवर ने वहां से गाड़ी निकाली। बहुमत खो चुकी सरकार बौखलाहट में हमले करवा रही है।"