पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
इंदौर. पुलिस ने सोमवार को चोरी हुए 20 लाख रुपए की कीमत के 119 मोबाइल को उनके मालिकों को सौंपा। लौटाए गए मोबाइल फोन में 2 वन प्लस, 22 सेमसंग, 27 ओप्पो, 23 वीवो, 31 रेडमी, 1 मोटोरोला, 1 हॉनर, 1 एचटीसी, 1 जीयो, 1 माइक्रोमेक्स, 1 आसुस, 3 रियल मी, 2 लिनोवो, 1 लावा और 2 इनफिक्स कंपनी के है।
पुलिस ने मप्र, मुंबई, बिहार, उप्र और हरियाणा के विभिन्न स्थानों से इन मोबाइलों को बरामद किया है। पुलिस के अनुसार सिटीजन कॉप एप्प पर साल 2019-20 के दौरान अब तक 14067 शिकायतें प्राप्त हुई थी जिसमें से 3433 मोबाइलों को बरामद कर आवेदकों को सौंपे गए है।
पुलिस का कहना है कि यदि आवेदक का मोबाइल गुम होने के बाद चालू हालत में नहीं पाया जाता है या फिर किसी वजह से खराब हो जाता है तो ऐसी स्थिति में सर्च नही हो पाता है। आवेदकों द्वारा अन्य गुम सामग्री की ऑनलाइन शिकायत भी सिटीजन कॉप एप पर की जा सकती हैं।
इस तरह दर्ज करें शिकायत
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.