पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • MP 10 Board Paper Controversy: MP 10th Board Social Science Paper Exam Question On Azad Kashmir, Azad Jammu And Kashmir India Map Over Kamal Nath Madhya Pradesh Govt Plotiical Crisis

10वीं बोर्ड परीक्षा में ‘आजाद कश्मीर’ से जुड़े 2 सवाल पूछे गए, पेपर तैयार करने वाले अधिकारी समेत 2 सस्पेंड

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रश्न पत्र में आजाद कश्मीर पर सवाल पूछा गया। - Dainik Bhaskar
प्रश्न पत्र में आजाद कश्मीर पर सवाल पूछा गया।
  • 10वीं बोर्ड परीक्षा के सामाजिक विज्ञान के पेपर में भारत के नक्शे में ‘आजाद कश्मीर’ दर्शाने के लिए कहा गया
  • ‘आजाद कश्मीर’ को लेकर पूछे गए सवालों पर विवाद, जवाब को लेकर छात्र-छात्राएं असमंजस में दिखे

इंदौर. मध्य प्रदेश में 10वीं की बोर्ड परीक्षा में ‘आजाद कश्मीर’ को लेकर 2 सवाल पूछे गए हैं। इन पर विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले में पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई है। आगर-मालवा में विरोध स्वरूप परीक्षा बोर्ड का पुतला फूंका गया। सरकार ने प्रश्न पत्र सेट करने वाले और मॉडरेट करने वाले दो अधिकारियों को शनिवार को निलंबित कर दिया। दरअसल, सामाजिक विज्ञान के पेपर में सही जोड़ी मिलाने वाले सवाल में ‘आजाद कश्मीर’ का विकल्प लिखा है। वहीं, दूसरे प्रश्न में भारत के मानचित्र में ‘आजाद कश्मीर’ दर्शाने के लिए कहा गया। पाकिस्‍तान पीओके को ‘आजाद कश्‍मीर’ कहता है जबकि भारत आजादी के समय से ही इस हिस्‍से को ‘गुलाम कश्‍मीर या पाक अधिकृत कश्मीर’ कहता आ रहा है।


इस मामले में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने भी संज्ञान लिया है। आयोग ने इसे आपराधिक कृत्य मान कर माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव से 7 दिन में जवाब मांगा है।


सूत्रों के अनुसार, पेपर सेट करने के लिए तीन स्तरीय मॉडरेशन कमेटी बनाई जाती है। कमेटी का प्रमुख 5 सदस्यों का पैनल बनाता है। सभी सदस्य अलग-अलग पेपर तैयार करते हैं और इसे कमेटी के प्रमुख के पास जमा करते हैं। फिर प्रमुख 2 सदस्यों से फाइनल पेपर सेट कराता है, इसे प्रूफ के लिए दिया जाता है। इसके बाद कमेटी का प्रमुख पेपर की जांच करता है और गोपनीय दस्तावेज के तौर पर इसे प्रिंटिंग के लिए भेज देता है।  

सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं

  • नरेंद्र मोदी फैन ने खिला- हे भगवान, मध्य प्रदेश में 15 साल लगातार भाजपा की सरकार रही, कभी ऐसा सवाल परीक्षा में नहीं आया। कांग्रेस की सरकार आते ही आजाद कश्मीर के सवाल हैं, कांग्रेस का हाथ पाकिस्तान के साथ।
  • मिथिलेश कुशवाहा ने खिला- यह मात्र एक गलती नहीं, सोच-समझ कर की गई गलती है। यह देश के सैनिकों और देश के लिए कुर्बान शहीदों का अपमान है। वहीं, राजीव पटेल ने लिखा- देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाए।