- Hindi News
- National
- Indore News Mp News 80 Women Will Get Driving License Women Will Be Honored
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
80 युवतियों के ड्राइविंग लाइसेंस बनेंगे, महिलाओं का होगा सम्मान
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अग्रसेन सेवा संगठन 80 युवतियों को दोपहिया वाहन के लाइसेंस बनवाकर देगा। आयोजन शुक्रवार सुबह 9 बजे लोहारपट्टी स्थित खंडेलवाल धर्मशाला में ट्रैफिक पुलिस के अतिरिक्त अधीक्षक प्रशांत चौबे, विधायक संजय शुक्ला, समाजसेवी सुरेश अग्रवाल तथा बालकिशन अग्रवाल के आतिथ्य में होगा।
संगठन के संरक्षक राजेश बंसल एवं संस्थापक संजय तोड़ीवाला ने बताया लाइसेंस के लिए 125 युवतियों-महिलाओं के आवेदन आए हैं। इनमें से 80 स्थायी लाइसेंस बन चुके हैं। लाइसेंस के साथ हेलमेट भी नि:शुल्क दिए जाएंगे। संयोजक मनोज बंसल, पवन सिंघल एवं विशाल अग्रवाल ने बताया महिला उत्थान की दिशा में ऐसे अभियान जारी रहेंगे।
महिलाओं के लिए दो दिनी निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आज से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर निःशुल्क दो दिनी स्वास्थ्य शिविर 8 मार्च से ग्लोबल एसएनजी हॉस्पिटल में लगाया जाएगा। लेप्रोस्कोपिक सर्जन एवं वेट लॉस स्पेशलिस्ट डॉ. विशाल जैन ने माताओं और बहनों के लिए पूरे सप्ताह निःशुल्क ओपीडी की व्यवस्था रहेगी।
कायस्थ समाज की महिलाओं का सम्मान
इंदौर| नेशनल कायस्थ एक्शन कमेटी द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कमेटी की प्रदेश महिला संयोजिका वीना सक्सेना ने बताया कार्यक्रम में डॉ. पुष्पा श्रीवास्तव, उषा श्रीवास्तव, चित्रा श्रीवास्तव और विशाखा निगम, राशि सक्सेना, ममता सक्सेना, रंजना सक्सेना, काजल सिन्हा, सुनीता खरे, संतोष व्यास, संतोष सक्सेना, डॉ. सुनीता श्रीवास्तव का सम्मान किया गया। जिला संयोजिका सुनीता सक्सेना, सुनीता भटनागर ने सभी महिलाओं का सम्मान किया। मुख्य अतिथि कीर्ति श्रीवास्तव थीं। संचालन प्रतिभा श्रीवास्तव और रागिनी चक्रधर ने किया। आभार प्रभा सक्सेना ने दिया।
मातृशक्तियों का करेंगे अभिनंदन
सामाजिक, सांस्कृतिक, रचनात्मक, महिला कल्याण समाज जागरण में वर्षों से कार्यरत दिव्यांग मातृशक्तियों का सम्मान समारोह शुक्रवार दोपहर 3 बजे बक्षीबाग गली नं. दो सदर बाजार में आयोजित होगा। अध्यक्ष शिवनारायण जाधव ने बताया दिव्यांग मातृशक्तियों को अभिनंदन कर शॉल-श्रीफल से सम्मानित किया जाएगा। उधर, पूज्य सिंधी महापंचायत इंदौर की महिला विंग पूरे दिन निर्धन महिलाओं के लिए सेवार्थ कार्य करेगी। महापंचायत की जयश्री वीरानी और चांदनी फुंदवानी ने बताया सेवार्थ कार्य की शुरुआत सुबह 8.30 बजे एमवायएच में प्रसूताओं को दूध-बिस्किट व दलिया वितरण से होगी।