- Hindi News
- National
- Indore News Mp News Bjp Will Hold Collectorate Tomorrow On The Failures Of State Government
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
प्रदेश सरकार की नाकामियों पर कल कलेक्टोरेट घेरेगी भाजपा
इंदौर | भाजपा ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर किसानों के साथ धोखे का आरोप लगाया है। पार्टी ने शनिवार को कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने की घोषणा भी की है। भाजपा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से पूछा है कि 10 दिन में किसानों की कर्जमाफी नहीं होने पर मुख्यमंत्री बदल देने के उनके दावे का क्या हुआ। भाजपा नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा और जिला अध्यक्ष अशोक सोमानी ने मीडिया से चर्चा में कहा- दोपहर 12 से 2 बजे तक बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कलेक्टोरेट पहुंचेंगे। किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष वासुदेव पाटीदार एवं जिला अध्यक्ष जीवनसिंह गेहलोद ने कहा- जब से कांग्रेस सरकार आई है, पूरा प्रदेश बदहाली और अराजकता की स्थिति में आ गया है। प्रदेश सरकार ने किसानों की कर्ज माफी के नाम पर धोखा दिया। भाजपा द्वारा आयोजित धरना में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे। गुरुवार देर शाम पार्टी को उनके शामिल होने की सहमति मिल गई। उनके अलावा कई नेता व कार्यकर्ता शामिल होंगे।