शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा के माता-पिता फहराएंगे तिरंगा
इंदौर | करगिल युद्ध में शहीद हुए भारतीय सेना के कैप्टन विक्रम बत्रा के माता-पिता गिरधारी लाल बत्रा और कोमलकांत बत्रा शहर में हैं। ये अपना समूह तिरंगा अभियान, साहस को सलाम कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके तहत वे 15 अगस्त के कार्यक्रम में सुबह 11 बजे रीगल चौराहे पर तिरंगा फहराएंगे। कार्यक्रम में अपना समूह के प्रकाश राठौर के साथ शहर के कई गणमान्य नागरिक भी शामिल होंगे। -इंटरव्यू पढ़ें पेज 18 पर