पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
इंदौर (दिनेश जोशी). बीबीए और पीजीडीएम सहित 15 कोर्स के लिए ओबीसी छात्रों को मिलने वाली स्कॉलरशिप का बजट घटाए जाने का असर फीस पर पड़ेगा। पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग मुख्यालय ने जिले के सहायक संचालकों को पत्र लिखा है। इसमें जिलों के कॉलेजों में चल रहे कोर्स की फीस में कटौती करने की अपील की गई है। इसका फायदा सभी वर्ग के छात्र को मिलेगा।
55 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राओं को मिलेगी राहत
जिन कोर्स को चयनित किया गया है, उनमें ज्यादातर प्रोफेशनल कोर्स हैं। इसे 2020-21 से लागू किया जाएगा, अगर ऐसा हुआ तो कई अनुदान प्राप्त और निजी कॉलेजों को फीस में कटौती करना पड़ेगी। इंदौर में ही बीबीए, बीसीए और एमबीए सहित इन 15 कोर्स में ओबीसी श्रेणी के 55 हजार से ज्यादा छात्र हैं।
कॉलेजों में अभी ऐसा है फीस का स्ट्रक्चर
इंदौर सहित प्रदेश के कई कॉलेजों में बीबीए, बीसीए जैसे कोर्स की फीस 50 हजार रुपए प्रति सेमेस्टर या उससे ज्यादा है। एमबीए की फीस भी 75 हजार रुपए तक है। पीजीडीएम की फीस तो एक लाख रुपए से भी ज्यादा है। इसके अलावा बीसीए और एमसीए जैसे कोर्स की भी फीस 50 हजार के आसपास है।
इनकी फीस घटेगी
बीबीए, पीजीडीएम, एम डिजाइन, बी डिजाइन, एमएफएम, बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग, बीफार्मा, एमफार्मा, होटल मैनेजमेंट, बीसीए, एमसीए, जीएनएम, एमबीए और मैनेजमेंट एंड टूरिज्म।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.