पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Preparing To File A Case Against The Operators Of Advisory Companies Operating On Fake Addresses

फर्जी पतों पर संचालित हो रही एडवाइजरी कंपनियों के संचालकों पर केस दर्ज करने की तैयारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक तस्वीर - Dainik Bhaskar
प्रतीकात्मक तस्वीर
  • पीड़ितों की शिकायत पर क्राइम ब्रांच कंपनियों के कर्ताधर्ताओं के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करेगी
  • 15 राज्यों की शिकायतों में से सर्वाधिक धोखाधड़ी करने वाली 10 कंपनियों को चिन्हित किया है

इंदौर.निवेश के नाम पर देश भर में भोले-भाले लोगों को उलझाकर उनकी जमा पूंजी लगवाकर धोखाधड़ी करने वाली एडवाइजरी कंपनियों के खिलाफ क्राइम ब्रांच की टीम ने अब केस दर्ज करने भी शुरू कर दिए हैं। क्राइम ब्रांच ने 10 ऐसी एडवाइजरी कंपनियां चिन्हित किया है, जिनके खिलाफ पीड़ितों ने रुपया डबल या तिगुना करने का झांसा देकर धोखाधड़ी की है। 

एएसपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि टीम ने अब तक आई 15 राज्यों की शिकायतों में से सर्वाधिक धोखाधड़ी करने वाली 10 कंपनियों को चिन्हित किया है। ये वो कंपनियां हैं जिनके संचालक व कॉल सेंटर के कर्मचारियों ने लोगों को शेयर में निवेश करने पर धन के दोगुने और तिगुने करने का वादा किया था। लेकिन ये कंपनियां लोगों की मूल पूंजी भी हजम कर गई और उन्हें लाचार कर दिया। इन कंपनियों में रिसर्च इनफोटेक एडवाइजरी, मिड केप गेम्स कंपनी, अराईव इनवेस्टमेंट, रिपल्स एडवाइजरी प्रा. लि., मनी कैपिटल लाईफ इंदौर, प्रोफिट गुरु इनवेस्टमेंट, रेडिटो कैपिटल इनवेस्टमेंट, इनवेस्टमेंट रिसर्च, स्टार वर्ल्ड रिसर्च और मनी डिजायर रिसर्च कंपनी शामिल हैं। जल्द ही इनके असल पते तलाश कर इनके पीड़ितों के आधार पर क्राइम ब्रांच इन कंपनियों के कर्ताधर्ताओं के खिलाफ धोखाधड़ी के केस दर्ज करेगी। क्योंकि इन सभी के जो भी पीड़ित अब तक सामने आए हैं उन सभी को कंपनियों के लोगों ने फर्जी पते दे कर धोखा दिया है।

खबरें और भी हैं...