पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
रतलाम. अस्पताल पर 20.85 लाख रुपए का संपत्तिकर बकाया था। वसूली के लिए निगम ने 15 फरवरी को नोटिस जारी किया था। अस्पताल प्रबंधन ने 29 फरवरी को 8 लाख का चेक भेजकर 5 मार्च को बैंक में लगाने का कहा। लेखा विभाग ने 7 मार्च को चेक लगाया, जो बाउंस हो गया। निगम अफसरों के अनुसार अस्पताल प्रबंधन ने ही बैंक से बोल कर चेक रुकवाया था। बता दें कि निगम ने 64.31 लाख संपत्तिकर वसूली के लिए 39 बकायादारों को नोटिस दिए थे। इनमें से 21 संपत्तिकर कर जमा चुके हैं, बाकी के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जा रही है।
8 लाख रुपए का चेक दिया, वह भी बाउंस
संपत्तिकर जमा करने के लिए दिया 8 लाख रुपए का चेक बाउंस होने पर नगर निगम अब सागोद रोड स्थित जैन दिवाकर अस्पताल संचालक के खिलाफ निगम एफआईआर दर्ज कराएगा। शुक्रवार को कलेक्टर व प्रशासक रुचिका चौहान ने कमिश्नर एसके सिंह को कार्रवाई शुरू करने के आदेश दे दिए हैं।
यह भी होगा : सब्जी दुकानें शिफ्ट होंगी
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.