- एफआईआर खारिज करने की अर्जी कोर्ट ने पहले खारिज कर दी है
Dainik Bhaskar
Nov 19, 2019, 06:26 PM ISTइंदौर. संदीप तेल हत्याकांड के आरोपी शूटर सुधाकर मराठा ने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए हाई कोर्ट से पैरोल मांगी है। हाई कोर्ट ने सुनवाई कर फैसला सुरक्षित रख लिया है। इसके पहले सुधाकर ने पुलिस द्वारा दर्ज किए गए केस खारिज करने के लिए भी अर्जी दायर की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था। इसके बाद नए सिरे से अर्जी दायर की थी।
शासन की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता रवींद्रसिंह छाबड़ा ने पैरवी की। कोर्ट में कहा कि मराठा पर बहुत ही गंभीर आरोप है। इसके अलावा भी कई मामलों में वह आरोपी है। जहां तक पिता के अंतिम संस्कार का सवाल है तो सुबह जेल से निकलकर अंतिम संस्कार में शामिल होकर सीधे सरेंडर करने के आदेश दिए जाएं। इस अवधि के अलावा उसे पैरोल पर छोड़ना खतरनाक होगा। वह हत्याकांड से जुड़े साक्ष्य को धमका सकता है। केस भी प्रभावित करने के साथ फरार भी हो सकता है।