पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

किराएदार महिला ने मकान मालिक की 13 साल की बेटी का तीन हजार रुपए लेकर कराया दुष्कर्म

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाइल फोटो - Dainik Bhaskar
फाइल फोटो
  • महिला देह व्यापार में धकेलने के उद्देश्य से 13 साल की बेटी को ले गई थी
  • पुलिस ने दबिश देकर महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया

उज्जैन.चिमनगंज थाना क्षेत्र के संपतनगर से सात दिन पहले मकान मालिक की 13 साल की बेटी को महिला किराएदार बहाने से ले गई। गदापुलिया स्थित मकान पर उसे साथ में रखा व परिचित युवक को घर पर बुलवाकर उससे दुष्कर्म कराया। पुलिस ने दबिश देकर महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

पूजा नामक महिला देह व्यापार में लिप्त है और संपतनगर में किराए से रहती थी। कुछ दिन पहले उसने मकान खाली कर गदापुलिया क्षेत्र में किराए से कमरा ले लिया। घर का कुछ सामान पुराने मकान में रखा था जिसे वह लेने के लिए संपतनगर गई थी। यहां मकान मालिक की 13 साल की बेटी को अकेला देख बहाने से अपने साथ लेकर चली गई।


गदापुलिया स्थित मकान पर सहयोगी तुषार निवासी धन्नालाल की चाल की मदद से मुकेश पिता भेरूलाल डेलची बुजुर्ग महिदपुर को तीन हजार रुपए में बालिका को हवाले कर दिया, जिसने दुष्कर्म किया। सीएसपी पल्लवी शुक्ला ने बताया बालिका दादी के साथ रहती है जिसे महिला देह व्यापार में धकेलने के उद्देश्य से साथ ले गई व मुकेश को बेचा। गुरुवार शाम चिमनगंज टीआई जितेंद्र भास्कर समेत अन्य ने गदापुलिया स्थित मकान पर दबिश देकर महिला व उसके सहयोगी समेत दुष्कर्म करने वाले मुकेश को गिरफ्तार किया।

खबरें और भी हैं...