पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • The Campaign Started At The Station To Protect Against Corona Virus, Continuous Cleaning With Sanitizer At All Places Including Coaches, Door Handles, Gate Of Waiting Hall

स्टेशन पर शुरू हुआ अभियान, कोच, दरवाजे के हैंडल, वेटिंग हॉल के गेट सहित सभी स्थानों पर सैनिटाइजर से लगातार सफाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेलवे स्टेशन पर सफाई करते कर्मचारी। - Dainik Bhaskar
रेलवे स्टेशन पर सफाई करते कर्मचारी।
  • रेलवे ने सफाई स्टॉफ को कहा कि वे लगातार सैनिटाइजर से सफाई करें
  • कोरोना वायरस से बचाव और रोकने के लिए लगातार उद्घोषणा भी करवाई जा रही है

इंदौर.इंदौर सहित रतलाम रेल मंडल के सभी स्टेशनों पर शनिवार से कोरोना वायरस से बचाव के लिए अभियान शुरू किया गया। इसमें कोच के गेट हैंडल, दरवाजों के हैंडल, वेटिंग हॉल के गेट, कुर्सियों से लेकर सभी जगहों पर लगातार सैनिटाइजर से सफाई की गई। रेलवे ने सफाई स्टॉफ को कहा कि वे लगातार सैनिटाइजर से सफाई करें।

इंदौर में शनिवार दोपहर से यह अभियान शुरू किया गया। सफाई स्टॉफ की अलग-अलग टीमें बनाई गई जो कोच से लेकर प्लेटफार्म, टॉयलेट, वेटिंग हॉल, कुर्सियों वॉश बेशिन, चार्जिंग पाइंट, एसकेलेटर, रैंप पर लगे सपोर्ट हैंडल में लगातार सेनिटाइजर से सफाई की गई। रेलवे का यह अभियान लगातार चलेगा। रेलवे जनसंपर्क विभाग के अनुसार इसके अलावा कोरोना वायरस से बचाव और रोकने के लिए लगातार उद्घोषणा भी करवाई जा रही है।

आइसोलेशन वार्ड भी बनाया
रेलवे ने रतलाम में कोरोना वायरस के रोगियों के लिए मंडल के हॉस्पिटल में छह बैड का आइसोलेशन वार्ड भी बनाया गया है। वहीं, 120 बैड का क्वारंटाइन वार्ड के लिए भी स्थान चिह्नित किए गए। इसमें 75 बैड का हॉस्पिटल इंदौर में रहेगा। इसके अलावा रेलवे ने ग्लब्स, मॉस्क आदि भी स्टॉफ और सफाई कर्मियों को उपलब्ध करवाए है।

खबरें और भी हैं...