पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
उज्जैन. चेरिटेबल अस्पताल में एक महिला को गठान के ऑपरेशन के लिए ऑपरेशन थिएटर में ले गए और एक किडनी निकाल दी। डॉक्टरों ने किडनी निकालने से पहले परिजन को बताया तक नहीं। ऑपरेशन के बाद परिजन को यह पता चला तो हंगामा खड़ा हो गया।
चेरिटेबल में नुसरत बी पति मोहसीन (30 साल) निवासी महाकाल रोड 2 मार्च को पेट में दर्द होने पर भर्ती हुई थी। महिला की सोनोग्राफी करवाई, जिसमें गठान होना पाई गई। शनिवार रात ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने बताया कि किड़नी में पस पड़ गया था, इस वजह से किडनी निकालना पड़ी। कुछ देर हंगामे के बाद परिजन ने मोबाइल लगाकर स्वास्थ्य मंत्री तुलसीराम सिलावट से शिकायत की। मंत्री के आदेश पर शनिवार देर रात सीएमएचओ डॉ.अनुसुइया गवली ने चेरिटेबल पहुंचकर नुसरत के इलाज से जुड़े दस्तावेज जब्त किए। महिला का ऑपरेशन करने वाले डॉ. मंजू राठी और डॉ.पारस श्रीमाल के बयान लिए हैं।
इन परिस्थितियों में निकाली जा सकती है किडनी



Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.