पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
इंदौर. सुदखोरों का आंतक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। विजय नगर थाने में पुलिस ने दो सुदखोरों पर गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया। आरोपी 3 हजार रुपए दे कर 30 हजार रुपए मांग रहे थे।
फरियादी सूरज खन्ना ने पुलिस को बताया कि आरोपित सोनू और राहुल ने 3 हजार रुपए दिए थे। इसके बदले वे अनैतिक रूप ये घर में घुसकर 30 हजार रुपए मांग रहे थे। राशि नहीं देने पर आरोपितों ने मेरे घर में घुसकर गाली-गलौच शुरू कर दी। जब मैंने गाली देने से मना किया तो मारपीट करने लगे। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.