पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
देवास. देवास से उज्जैन हाेकर बदनावर तक फाेरलेन बायपास के नागूखेड़ी फाटे से बनना शुरू हाेगा। इससे नागूखेड़ी से उज्जैन राेड रेलवे ब्रिज तक 3 किमी सड़क टू लेन ही छूट जाएगी। राेड नागूखेड़ी के बजाय उज्जैन राेड रेलवे ब्रिज से चालू हाे ताे ही लाेगाें काे नई सड़क का पूरा फायदा मिलेगा। अन्यथा 3 किमी में परेशानी यथावत रहेगी।
फाेरलेन की मंजूरी 4 दिन पहले मुख्यमंत्री कमलनाथ दे चुके हैं। इसके साथ ही एक उलझन खड़ी हाे गई है। वह है देवास शहर के अंदर के उज्जैन राेड की। दरअसल यह राेड देवास में नागूखेड़ी में जहां बायपास खत्म हाेता है, वहां से बनेगा। ऐसे में नागूखेड़ी से उज्जैन राेड रेलवे ब्रिज तक का 3 किमी का राेड जाे अभी टूलेन है, वह ऐसा ही रह जाएगा। स्वीकृत याेजना के तहत देवास से उज्जैन हाेकर बदनावर तक का राेड अभी एमपीआरडीसी का है लेकिन नई याेजना में इसे नेशनल हाईवे के रूप में अधिसूचित किया गया है और फाेरलेन का निर्माण एनएचएआई कर रहा है।
राेड एमपीआरडीसी से एनएचएआई काे हैंडओवर हाेगा। याेजना पूर्ण हाेने के बाद उज्जैन तक फाेरलेन हाे जाएगा लेकिन देवास शहर से उज्जैन जाने वाला यह 3 किमी का हिस्सा टूलेन रह जाएगा। नगर निगम क्षेत्र में हाेने से निर्माण की जिम्मेदारी निगम काे साैंपी जाती है ताे आर्थिक हालात ऐसे हैं कि बरसाें तक निगम राशि नहीं जुटा पाएगा, जब तक कि राज्य शासन से बजट ना मिले। देवास-बदनावर फाेरलेन नागूखेड़ी के बजाय उज्जैन राेड ब्रिज से शुरू हाे ताे समस्या का सामाधान हाे सकता है।
शहर के बीच का हिस्सा फाेरलेन बनाना इसलिए जरूरी



Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.