पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
इंदौर. अपने सात माह के बेटे को दुकान से चॉकलेट दिलाने का बोलकर एक महिला ने पति को भी बाजार भेज दिया और फिर घर में फांसी लगा ली। पति जब लौटा तो वह फंदे पर थी। उधर, रामबाग में भी एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों ही आत्महत्या में कारण अज्ञात हैं।
विजय नगर पुलिस के अनुसार मूल रूप से बिहार में रहने वाली 20 वर्षीय रेहाना निवासी शीतल नगर ने बुधवार रात को घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पति तनवीर ने बताया कि वह सायाजी होटल के सामने एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम करता है। इसलिए वह ढाई साल से इंदौर में ही रह रहा है। बुधवार रात को जब वह घर आया तो 7 माह का बेटा रो रहा था। इसलिए पत्नी ने कहा कि वह बाजार से चॉकलेट दिला लाए। तनवीर बेटे को लेकर जब लौटा तो पत्नी फंदे पर थी। तनवीर के अनुसार उसे नहीं पता कि पत्नी ने क्यों फांसी लगाई है।
उधर, सदर बाजार पुलिस के अनुसार रामबाग में रहने वाली 26 वर्षीय मंजू पति श्याम गौड़ ने भी बुधवार रात को फांसी लगा ली। उसकी 9 साल पहले शादी हुई थी और वह नि:संतान थी। हालांकि परिजन ने अभी आत्महत्या का काई कारण नहीं बताया है। फिलहाल पुलिस दोनों ही मामलों में जांच कर रही है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.